.
.
सेहरा में रह के क़ैस ज़ियादा मज़े में है
दुनिया समझ रही है कि लैला मज़े में है
बर्बाद कर दिया हमें परदेस ने मगर
मां सबसे कह रही है कि बेटा मज़े में है
है रूह बेक़रार अभी तक यज़ीद की
वो इसलिए कि आज भी प्यासा मज़े में है
दुनिया अगर मज़ाक बदल दे तो और बात
अब तक तो झूट बोलने वाला मज़े में है
मुनव्वर राना
.
.





