.
.
ख़ुशियों के तराने में ज़रा देर लगेगी
रूठे हैं मनाने में ज़रा देर लगेगी
तुम सामने आ जाओ तो आंखों में बिठा लूं
तस्वीर बनाने में ज़रा देर लगेगी
ये दर्द ए जिगर तो मेरे अपनों ने दिया है
ये दर्द छुपाने में ज़रा देर लगेगी
बेटा मेरा धन के लिए परदेस गया है
मय्यत को उठाने में ज़रा देर लगेगी
ख़ुर्शीद हैदर
.
.





