दिन नहीं बदलेगा तारीख़ बदल जाएगी

by Jan 5, 2026Shayaris

रात के बाद नए दिन की सहर आएगी

दिन नहीं बदलेगा तारीख़ बदल जाएगी



हँसते हँसते कभी थक जाओ तो छुप के रो लो

ये हँसी भीग के कुछ और चमक जाएगी



जगमगाती हुई सड़कों पे अकेले न फिरो

शाम आएगी किसी मोड़ पे डस जाएगी



और कुछ देर यूँही जंग सियासत मज़हब

और थक जाओ अभी नींद कहाँ आएगी



मेरी ग़ुर्बत को शराफ़त का अभी नाम न दे

वक़्त बदला तो तिरी राय बदल जाएगी



वक़्त नदियों को उछाले कि उड़ाए पर्बत

उम्र का काम गुज़रना है गुज़र जाएगी



निदा फ़ाज़ली

Nida Fazli Shayari

यह भी देखो

लेटैस्ट पोस्ट

पोस्ट शेर भी करते रहना

पोस्ट अच्छी लगी ? शेर कीजिए

फेमिली को, दोस्तों को शेर करने से हमें ज्यादा पोस्ट बनाने में उत्साह रहता है

Nida Fazli Shayari

Know More

लेखक का परिचय

हर लेखकों और शायरों के परिचय के लिए पेज बन रहे है 

परिचय

यारी-मस्ती क्या है ?

मस्ती बिना यारी कहाँ ? मोज मस्ती का आलम दोस्ती में बना रहे इसलिए यहाँ कई तरह की कहानी, शायरी, जोक्स, टिप्स, जानकारी का संग्रह प्रस्तुति का काम जारी है, आते रहिए बार बार 

 

Send your Contents

Contribute Contents

Amazing Images

}

Prank ideas

Get approved as an Author