जब प्यार नहीं है तो भुला क्यूँ नहीं देते

by Jan 15, 2026Shayaris

जब प्यार नहीं है तो भुला क्यूँ नहीं देते

ख़त किस लिए रक्खे हैं जला क्यूँ नहीं देते



किस वास्ते लिक्खा है हथेली पे मिरा नाम

मैं हर्फ़-ए-ग़लत हूँ तो मिटा क्यूँ नहीं देते



लिल्लाह शब-ओ-रोज़ की उलझन से निकालो

तुम मेरे नहीं हो तो बता क्यूँ नहीं देते



रह रह के न तड़पाओ ऐ बे-दर्द मसीहा

हाथों से मुझे ज़हर पिला क्यूँ नहीं देते



जब उस की वफ़ाओं पे यक़ीं तुम को नहीं है

‘हसरत’ को निगाहों से गिरा क्यूँ नहीं देते



हसरत जयपुरी

यह भी देखो

लेटैस्ट पोस्ट

पोस्ट शेर भी करते रहना

पोस्ट अच्छी लगी ? शेर कीजिए

फेमिली को, दोस्तों को शेर करने से हमें ज्यादा पोस्ट बनाने में उत्साह रहता है

Know More

लेखक का परिचय

हर लेखकों और शायरों के परिचय के लिए पेज बन रहे है 

परिचय

यारी-मस्ती क्या है ?

मस्ती बिना यारी कहाँ ? मोज मस्ती का आलम दोस्ती में बना रहे इसलिए यहाँ कई तरह की कहानी, शायरी, जोक्स, टिप्स, जानकारी का संग्रह प्रस्तुति का काम जारी है, आते रहिए बार बार 

 

Send your Contents

Contribute Contents

Amazing Images

}

Prank ideas

Get approved as an Author